मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन - MI बनाम RR: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच एकदम मुफ्त
![]() |
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन - MI बनाम RR: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच एकदम मुफ्त |
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन: IPL 2024 के तहत आज 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। आइये मैच से पहले जानते हैं कि आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां फ्री देख सकेंगे?
MI vs RR Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन यानी आईपीएल 2024 के तहत आज 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई में खेला जाएगा। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स जहां एमआई को उसके घर में हराकर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मेजबान मुंबई इंडियंस को अपनी पहली जीत की तलाश होगी। ऐसे में दोनों के बीच आज बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये मैच से पहले जानते हैं कि आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां एकदम फ्री देख सकते हैं?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन-
आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (IPL 2024 MI vs RR Head To Head Record)
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 28 आईपीएल मैच खेले गए हैं। मुंबई ने 15 और राजस्थान ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई पर समाप्त हुआ। राजस्थान के खिलाफ मुंबई का हाई स्कोर 214 है। मुंबई के खिलाफ आरआर का उच्चतम स्कोर 212 है। MI ने RR के साथ पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। आखिरी बार रॉयल्स ने इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 में जीत हासिल की थी। वानखेड़े में मुंबई के साथ आठ मुकाबले खेले हैं। उनमें से पांच जीते हैं।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन-
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 MI vs RR Pitch Report)
मुंबई की वानखेड़े बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। जहां हाई स्कोर मैच देखने को मिलता है। यहां स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है, लेकिन छोटी सीमाएं के कारण खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। मुंबई इंडियंस का यहां रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने यहां खेले 78 मुकाबलों में से 49 में जीत हासिल की है।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स वेदर रिपोर्ट (IPL 2024 MI vs RR Weather Report)
मुंबई में सोमवार को तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। शाम के समय 27 डिग्री रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता 73 फीसदी तक रहेगी।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स टाइमलाइन-
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 MI vs RR Probable Playing 11)
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका, रोमारियो शेफर्ड।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
MI vs RR 14th Match कब शुरू होगा?
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 14वां मैच आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर 7.30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले 7.00 बजे मैच का टॉस होगा।
MI vs RR का मैच कहां खेला जाएगा?
MI vs RR का मैच आज 1 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
MI vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
MI vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा पर हिंदी के साथ ही विभिन्न भाषाओं कॉमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप एकदम मुफ्त देख सकते हैं।
MI vs RR मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?
MI vs RR मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा कॉमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं।
Leave Comments
Post a Comment