सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुम्बई इंडियंस - SRH बनाम MI
![]() |
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुम्बई इंडियंस - SRH बनाम MI |
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुम्बई इंडियंस - SRH बनाम MI, IPL 2024 SRH vs MI: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत की तलाश, देखें हेड टू हेड, प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11 टीम
IPL 2024 SRH vs MI Match Preview: आईपीएल 2024 के 8वें मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
Match | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस |
---|---|
सिरिंज | इंडियन प्रीमियर लीग 2024 |
दिनांक | 27 मार्च 2024 |
समय | शाम 7:30 |
जगह | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
मैच नं. | 8वीं |
एम्पायर | केएन अननथा पदामनमभन (KN Anantha Padmanabhan), उल्हास गांधे (Ulhas Gandhe) |
तीसरा एम्पायर क्षमता | कुमार धर्मसेना (Kumar Dharmasena) |
दोनों टीमों ककेप्तन | सनराइजर्स हैदराबाद - पैट कमिंस, मुंबई इंडियंस - हार्दिक पंड्या |
शहर | हैदराबाद, इंडिया |
क्षमता | 38000 |
खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 SRH vs MI Match Preview: आईपीएल 2024 के 8वें मैच में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को पहली जीत की तलाश है। हैदराबाद को कोलकाता के खिलाफ 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर मुंबई कई सालों में सीजन का पहला मैच जीतने के लिए तैयार दिख रही थी। लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों के ताश के पत्तों की तरह बिखर जाने से इनकी हार का सिलसिला जारी रहा।
यह भी पढ़ें
IPL 2024 CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत,गुजरात को 63 रन से हराया, शिवम-रचिन की धमाकेदार पारियां
हार्दिक दमदार वापसी की करेंगे कोशिश
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन धमाकेदार शुरुआत के बाद टीम के प्रमुख हथियार बनकर सामने आए हैं। हालांकि उन्हें अपने हमवतन एडन मार्क्रम से ज्यादा सहयोग की उम्मीद होगी। वहीं, पहले ही मैच में कुछ खास न कर पाने वाले हार्दिक पंड्या इस बार दमदार वापसी की कोशिश में होंगे।
हैदराबाद को अपने गेंदबाजों से उम्मीद
पैट कमिंस को अपने नई गेंद की जोड़ी भुवनेश्वर कुमार और मार्को जानसेन से किफायती गेंदबाजी की उम्मीद होगी। पहले मैच में इन दोनों ने 7 ओवरों में ही 91 रन लुटवा दिए थे। वहीं, मुंबई को रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की शानदार फॉर्म से बढ़ा बल मिला है। अगर ये दोनों स्टार खिलाड़ी अपने शानदार शुरुआत को जारी रख पाते हैं तो टीम के लिए जीत आसान हो सकती है।
रोहित शर्मा बनाम भुवेश्वर कुमार
मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम सितारों से सजा हुआ है। अगर हैदराबाद को कोई परेशानी खड़ी करनी है तो उन्हें अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से दमदार प्रदर्शन की जरूरत होगी। भुवी ने मुंबई के खिलाफ 18 मैचों में 19.57 की औसत से 21 विकेट लिए है। हालांकि लय में चल रहे रोहित शर्मा की शायद कुछ ओर की मंशा होगी। हिटमैन 13 पारियों में सिर्फ 1 बार भुवनेश्वर का शिकार बने है।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 स्क्वॉड (IPL 2024 SRH vs MI Squads)
सनराइजर्स हैदराबाद
मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, आकाश महाराज सिंह, नितीश रेड्डी
मुंबई इंडियंस
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, ल्यूक वुड, नमन धीर, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, क्वेना मफाका
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 SRH vs MI Probable Playing XI)
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, ईशान किशन, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), जेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 हेड टू हेड (IPL 2024 SRH vs MI Head To Head)
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 21 मैच खेल गए हैं। उनमें 12 मुंबई और 9 मुकाबले हैदराबाद ने जीते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स का उच्चतम स्कोर 200 है। जबकि SRH के खिलाफ MI का हाई स्कोर 235 रन है। दोनों के बीच पिछले पांच आईपीएल मैचों में मुंबई ने चार में जीत हासिल की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बार 2022 में मुंबई के खिलाफ जीत हासिल की थी।
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच रिजल्ट
तारीखस्थानजीतजीत का अंतरमैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी21 मई 2023हैदराबादमुंबई इंडियंस8 विकेटकैमरून ग्रीन 100* (47)18 अप्रैल 2023मुंबईमुंबई इंडियंस14 रनकैमरून ग्रीन 1/29 और 64* (40)17 मई 2022मुंबईसनराइजर्स हैदराबाद3 रनराहुल त्रिपाठी 76(44)8 अक्टूबर 2021आबू धाबीमुंबई इंडियंस42 रनईशान किशन 84 (32)17 अप्रैल 2021चेन्नईमुंबई इंडियंस13 रनकीरोन पोलार्ड 35* (22)3 नवंबर 2020शारजाहमुंबई इंडियंस34 रनट्रेंट बोल्ट 2/284 अक्टूबर 2020शारजाहसनराइजर्स हैदराबाद10 विकेटशाहबाज नदीम 2/192 मई 2019हैदराबादमुंबई इंडियंस40 रनअल्जारी जोसेफ 6/126 अप्रैल 2019मुंबईमुंबई इंडियंसवन ओवर एलिमिनेटरजसप्रीत बुमराह 2/3124 अप्रैल 2018मुंबईसनराइजर्स हैदराबाद1 विकेटराशिद खान 1/1312 अप्रैल 2018मुंबईसनराइजर्स हैदराबाद31 रनराशिद खान 2/118 मई 2017मुंबईमुंबई इंडियंस4 विकेटजसप्रीत बुमराह 3/2412 अप्रैल 2017हैदराबादसनराइजर्स हैदराबाद7 विकेटशिखर धवन 62* (46)7 मई 2016हैदराबादसनराइजर्स हैदराबाद7 विकेटडेविड वॉर्नर 90* (59)17 अप्रैल 2016विशाखापत्तनमसनराइजर्स हैदराबाद85 रनआशीष नेहरा 3/1516 मई 2015मुंबईमुंबई इंडियंस20 रनलसिथ मलिंगा 4/2324 अप्रैल 2015हैदराबादमुंबई इंडियंस9 विकेटमिशेल मैक्लेनाघन 3/1611 मई 2014दुबईसनराइजर्स हैदराबाद15 रनभुवनेश्वर कुमार 2/1729 अप्रैल 2014हैदराबादमुंबई इंडियंस7 विकेटअंबाती रायडू 68(46)12 मई 2013हैदराबादसनराइजर्स हैदराबाद7 विकेटइशांत शर्मा 2/1530 अप्रैल 2013मुंबईमुंबई इंडियंस7 विकेटकीरोन पोलार्ड 66* (27)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 ड्रीम 11 टीम (IPL 2024 SRH vs MI Dream11 Team)
हेनरिक क्लासेन, रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, एडन मार्क्रम, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), जेराल्ड कोएत्जी।
Leave Comments
Post a Comment